डियर लेडीज, 5 लोअर एब्स एक्सरसाइज के साथ बेली फैट को कहें गुडबाय!

अपने अपर और मिड एब्स यानी पेट के ऊपरी और बीच वाले भाग को फैट रहित रखना अधिक मुश्किल नहीं है। जब आपके लोअर एब्स यानी पेट के सबसे निचले हिस्से की बात आती है, तो उन पर जमी चर्बी को खत्म करना काफी कठिन है। कुछ लोअर एब्स एक्सरसाइज हैं, जो पेट के आसपास या निचले हिस्से पर जमी चर्बी को हटाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि ये एक्सरसाइज आम एब्स वर्कआउट की तुलना में थोड़े मुश्किल हैं। लेकिन जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मेहनत का फल मीठा है।

पेट के ऊपर वाले हिस्से की तुलना में पेट के निचले हिस्से पर मोटापा ज्यादा दिखता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। पानी सबसे अधिक बॉडी के इसी भाग में पाया जाता है। साथ ही सूजन की समस्या या फैट के जमा होने पर भी पेट का यह भाग फूला हुआ दिखाई देता है। यदि हेल्दी डाइट और लोअर एब्स एक्सरसाइज को नियमित रूप से फॉलो किया जाए, तो निश्चित रूप से कुछ समय में पेट का यह निकला हुआ भाग अंदर हो सकता है और आपकी बॉडी टोंड दिख सकती है।

यह भी पढ़ें :- यहां कुछ योगासन दिए गए हैं, जो आपके लिए सांस लेना आसान बना सकते हैं

एक महीने में टोन्ड बॉडी पाने के लिए 5 लोअर एब्स एक्सरसाइज

1 हाई नीज :

लोअर एब्स को सही आकार देने के लिए रूटीन में कार्डियो एक्सरसाइज को शामिल करना बेहद जरूरी है। हाई नीज एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जो न केवल आपके हर्ट बीट को सही करता है, बल्कि मसल्स को भी वार्म अप करता है। इससे पेट के निचले हिस्से के आसपास जमे फैट गायब हो सकते हैं।

high knees exercise karne se pet ki nichale hisse ki fat kam aur heart durust hoti haiहाई नीज एक्सरसाइज करने से पेट के निचले हिस्से के आसपास जमे फैट कम होते हैं। चित्र : शटरस्टॉक

यहां यह ध्यान देना जरूरी है कि इस कार्डियो एक्सरसाइज को तेजी से करना चाहिए। जो न्यूकमर हैं, वे इसे प्रत्येक पैर से 50 बार कर सकती हैं। इन्हें 4 सेट में करें। जो अनुभवी हैं, उन्हें प्रत्येक पैर से 100 बार और 5 सेट में कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें :- नींबू पानी या सेब का सिरका : वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर विकल्प?

2. रिवर्स क्रंचेज:

नॉर्मल क्रंचेज में जिस तरह अपर कोर एरिया को हिट किया जाता है, ठीक उसी तरह लोअर एब्स के लिए रिवर्स क्रंचेज खास होते हैं। यहां पर आपसे एक सीक्रेट शेयर करना चाहूंगी। यदि आप जिम में 100 बार पैर उठाने की एक्सरसाइज करती हैं, तो इसे न करें और लोअर एब्स के लिए रिवर्स क्रंचेज करना शुरू कर दें।

reverse crunches karne se fat kam hoti haiरिवर्स क्रंचेज आपको बेहतर फि‍टनेस देने में मदद करता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

इससे आपका वजन तेजी से कम होगा और एक्सरसाइज का दोहराव भी नहीं होगा। यदि आप शुरुआत में रिवर्स क्रंचेज नहीं कर पाती हैं, तो इस ट्रिक को आजमाएं। मूव को बैलेंस करने के लिए अपने सिर के पीछे कुछ सामान लगा दें। एक बार जब आप ऐसा कर लेती हैं, तो आप अपने हाथों को मैट पर रख लें।

शुरुआत में ऐसा 15 बार और 4 सेट में करें। एक्सपीरिएंस गेन हो जाने के बाद ऐसा 25 बार और 4 सेट में किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :- ब्लोटिंग और एसिडिटी से परेशान हैं, तो एंटासिड भूलकर ये चाय करें ट्राई

3. सिजर एब्स एक्सरसाइज:

यह काफी आसान एक्सरसाइज है। एब्स पर जमे फैट हटाने के लिए सबसे बढ़िया नियम यह है कि जटिल मूव्स की बजाय सिंपल मूव्स करना चाहिए। क्योंकि इसे मसल्स का इस्तेमाल करते हुए सही तरीके से किया जाता है। अगली बार जब आपके ट्रेनर आपको ऐसा करने के लिए कहें, तो मुंह न बनाएं, बल्कि उन्हें आजमाएं।

scissor abs exercise se abs pr maujud sabhi fat teji se kat jate haiएब्स पर जमे फैट हटाने के लिए सबसे बढ़िया एक्सरसाइज है। चित्र : शटरस्टॉक

शुरुआत में हर पैर से 50 बार 4 सेट में किया जा सकता है। एक्सपीरिएंस गेन करने के बाद इसे हर पैर से 100 बार और 5 सेट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :- गर्मी की आधी से ज्यादा समस्याओं का इलाज है रात में नहाना, एक मिनट में जानिए इसके 6 फायदे

4. वी-अप क्रंचेज और होल्ड:

यह आपके एब्स वर्कआउट के लिए शो-स्टॉपर की तरह काम करता है। यह अपर एब्स और लोअर एब्स दोनों के लिए कारगर है। इससे आप अपने पेट के हर इंच फैट को खत्म कर सकेंगी। इस एक्सरसाइज में दो मूव्स होते हैं। पहले मूव के लिए आपको नियमित तौर पर वी-अप्स करना होगा।

up abs fat aur lower abs fat ko cut karta haiअपर एब्स और लोअर एब्स दोनों जगह के फैट को कट करने का काम करता है। चित्र : शटरस्टॉक

इसे जब एक बार एक सेट के साथ कर लें, तो आपको 10 सेकेंड के लिए वी-पोज में जाना होगा। शुरुआत में 15 बार करने के बाद रूकें। फिर करें। यह 4 सेट में किया जाता है। बाद में एक्सपीरिएंस होने के बाद 25 बार करने के बाद रूकें। इस मूव्स को 5 सेट में करें।

यह भी पढ़ें :- दही-आलू बना सकते हैं आपके बालों को नेचुरली ब्लैक, मम्मी की रसोई में हैं ऐसे 6 DIY हेयर पैक

5. पिलेट्स 100:

हाई नीज के बाद इस एक्सरसाइज को किया जा सकता है। क्योंकि इस एक्सरसाइज से वार्म अप करने के बाद आप काफी एक्टिव हो जाएंगी। अपनी पीठ के बल लेट जाएं। अपने पैरों और गर्दन को ऊपर उठाएं। अपनी बाहों को सीधी रखें। उन्हें एक साथ उठाएं और अपनी हथेलियों से फर्श को छूने की कोशिश करें।

ऐसा आपको 100 बार और 4 राउंड करना है।

इन 5 लोअर एब्स मूव्स की बदौलत पेट पर जमी चर्बी को कहें अलविदा।

यह भी पढ़ें :- फ्लैट बेली पाने के लिए मलाइका अरोड़ा बता रही हैं 3 बेहतरीन योगासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *