बब्बर खालसा ने करवाया था हमला, कनाडा में बैठा लखबीर सिंह है मुख्य साजिशकर्ता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 13 May 2022 04:20 PM IST

सार

डीजीपी ने बताया कि 2017 में कनाडा में शिफ्ट हुआ लखबीर सिंह इसका मुख्य साजिशकर्ता है। वहीं जगदीप सिंह कंग आतंकियों का लोकल कांटेक्ट था।  

ख़बर सुनें

मोहाली हमले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल का हाथ है। यह खुलासा पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में पत्रकारवार्ता कर किया। डीजीपी ने बताया कि 2017 में कनाडा में शिफ्ट हुआ लखबीर सिंह इसका मुख्य साजिशकर्ता है। लखबीर सिंह तरनतारन का रहने वाला है। वह एक गैंगस्टर है और हरिंदर सिंह रिंदा का करीबी सहयोगी है, जो वधावा सिंह और आईएसआई का नजदीकी है। वहीं जगदीप सिंह कंग आतंकियों का लोकल कांटेक्ट था। डीजीपी ने बताया कि मोहाली हमले में अब तक छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें तीन तरनतारन के निवासी हैं।  

डीजीपी ने बताया कि चढ़त  सिंह और जगदीप कंग ने मोहाली में रेकी की थी और निशान सिंह ने भी कई तरीकों से आरोपियों की मदद की। डीजीपी ने बताया कि आतंकियों का मकसद केवल खौफ पैदा करना था। उनके अनुसार, हमले में इस्तेमाल आरपीजी रूस या बलगारिया की हो सकती है। ये पाकिस्तान के रास्ते पंजाब पहुंची है। 

विस्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *