भरतपुर में आपस में भिड़े दो समुदाय, आधे घंटे तक हुई पत्थरबाजी, इलाका छावनी में तब्दील

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 10 May 2022 11:33 AM IST

सार

भरतपुर में पुराने विवाद में दो समुदायों ने एक दूसरे पर पत्थर और कांच की बोतलों से हमला किया। मामले में पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है। 

ख़बर सुनें

करौली और जोधपुर के बाद भरतपुर में भी सांप्रदायिक हिंसा की आग पहुंच गई है। बुध की हाट क्षेत्र में सोमवार की देर रात दो समुदाय आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों ने जमकर एक दूसरे पर पत्थर और कांच की बोतलों से हमला कर दिया। हमले में एक राहगीर घायल हो गया। 

घटना करीब रात 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार 2013 में भी दोनों समुदायों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी मामले के पांच आरोपी सोमवार को बरी होकर घर आए थे। ऐसे में वे लोग जश्न मना रहे थे। आरोप है कि उन्होंने डीजे और ढोल बजवाए और दूसरे पक्ष को चैलेंज किया। उसके बाद उन्होंने दूसरे पक्ष के घरों पर कांच की बोतलें फेंकना शुरू कर दिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी पत्थरबाजी की।

दोनों पक्षों में करीब आधा घंटे तक पत्थरबाजी हुई। पुलिस ने 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं एहतियातन पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। 

विस्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *