न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 10 May 2022 06:12 PM IST
सार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे को आज परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति से परम विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त करते सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे
– फोटो : एएनआई (वीडियो स्क्रीनशॉट)
ख़बर सुनें
विस्तार
भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने आज यानी मंगलवार को परम विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें यह मेडल प्रदान किया। जनरल मनोज पांडे ने 30 अप्रैल को नए सेना प्रमुख का पद संभाला था। वह देश के 29वें सेना प्रमुख हैं।
इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों (सेवानिवृत्त) को भी राष्ट्रपति कोविंद ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया।