Aaj Ka Rashifal: Rashifal Today in Hindi, Daily Horoscope 05 May 2022 का राशिफल, दैनिक होरोस्कोप

Astrology

oi-Ankur Sharma

By पं. ज्ञानेंद्र शास्त्री

|

Google Oneindia News

ज्योतिष सेक्शन में जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। दैनिक राश‍िफल में आप सभी 12 राश‍ियों का भविष्यफल पढ़ सकते हैं.

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 05 मई (Thursday)

मेष: आज आपको फायदा होने वाला है

आज का दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप आज योजना के अनुसार काम करेंगे तो निश्चित तौर पर आपको फायदा होने वाला है।

वृष: दांपत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी

कठिन परिस्थिति में आज आपको किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। इससे दोस्ती और भी मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी।

मिथुन : आज का दिन अनुकूल रहेगा

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी काम से आपको बड़ा लाभ मिलने वाला है। आपका जीवनसाथी आपको कोई सुंदर उपहार देने का मन बना लेगा।

कर्क :रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी

रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। ऑफिस में बॉस आपके प्रमोशन की बात करेंगे। साथ ही आपकी सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी।

सिंह : आज का दिन कोई नया तोहफा लेकर आएगा

आज का दिन कोई नया तोहफा लेकर आएगा। पहले से बनी योजनाओं पर अमल करना आज ठीक रहेगा। आज आर्थिक लाभ होने वाला है।

कन्या : आज अपने काम के प्रति सचेत रहें

आज अपने काम के प्रति सचेत रहें, कोई विरोधी आपके व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने का असफल प्रयास कर सकता है।

तुला : आस-पास के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे

आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा। अगर आप आज किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यह फायदेमंद रहने वाला है। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी।

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 05 मई (Thursday)

वृश्चिक : आज लोग आपसे आकर्षित होंगे

आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को अपनी ओर आकर्षित करेगा। कोई दूर का रिश्तेदार आपसे मिलने घर आएगा।

धनु: आस-पास के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे

आज आपके आस-पास के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। लवमेट्स कहीं घूमने जाएंगे।आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा।

मकर: लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे

कोई नया काम शुरू करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। इंजीनियरों के लिए आज का दिन अच्छा है।

कुंभ :मन अध्यात्म में अधिक लगेगा

आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगेगा। कोई आपके करियर के लिए खास साबित होगा। आप सही दिशा में कड़ी मेहनत करेंगे।

मीन : नौकरीपेशा जातकों पर आज प्रभाव पड़ेगा

नौकरीपेशा जातकों पर आज प्रभाव पड़ेगा। माता-पिता की राय किसी नए व्यवसाय में कारगर साबित होने वाली है। छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है।

English summary

Aaj Ka Rashifal, Find Today’s Horoscope/Rashifal 05 May 2022, 2021 in Hindi with all prediction, wishes, life, family and more.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *