Csk Vs Mi Live: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, बर्थडे पर पोलार्ड की छुट्टी

07:07 PM, 12-May-2022

बर्थडे पर पोलार्ड बाहर

मुंबई इंडियंस के अनुभवी कैरेबियाई ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन टीम ने आज के मैच में उन्हें प्लेइंग XI से बाहर कर दिया है। 

07:00 PM, 12-May-2022

टॉस रिपोर्ट

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

06:58 PM, 12-May-2022

ट्रिस्टन स्टब्स को मिली मुंबई इंडियंस की कैप डेब्यू

दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को मुंबई इंडियंस की तरफ से टीम की कैप दी गई है और वह आज अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं। स्टब्स को चोटिल टायमल मिल्स की जगह पर बतौर रिप्लेसमेंट टीम से जोड़ा गया था। 

 

06:47 PM, 12-May-2022

चेन्नई को खलेगी जडेजा की कमी

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर और इस सीजन के शुरुआती मैचों में कप्तान रहे रविंद्र जडेजा टीम का हिस्स नहीं होंगे। वह चोट की वजह से मौजूदा सीजन के बाकी मैचों से बाहर हो चुके हैं, ऐसे में टीम को उनकी कमी खलेगी। जडेजा तीनों क्षेत्र में अपना श्रेष्ठ देते हैं और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाते रहते हैं।  

06:25 PM, 12-May-2022

अंक तालिका में स्थिति

चेन्नई की टीम 11 मैच में चार जीत और आठ अंक के साथ नौवें स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस 11 मैचों में सिर्फ दो जीत हासिल कर पाई है और चार अंकों के साथ आखिरी पायदान पर है।  

06:21 PM, 12-May-2022

चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदों की झटका दे सकती है मुंबई इंडियंस

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ के रास्ते बंद हो चुके हैं और अब उसे औपचारिकता के लिए बाकी के लीग मुकाबले खेलने हैं और ऐसे में वह बाकी टीमों का खेल बिगाड़ सकती है। चार बार की विजेता और गत चैंपियन चेन्नई के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए बाकी के तीनों मैचों को बड़े अंतर से जीतना जरूरी है। चेन्नई अगर आज हार जाती है तो उसके लिए भी प्लेऑफ के रास्ते बंद हो जाएंगे। 

06:18 PM, 12-May-2022

पिछली हार का बदला लेना चाहेगी मुंबई इंडिंयस

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में सीएसके का पलड़ा भारी रहा है। चेन्नई को तीन जीत मिली है तो वहीं मुंबई ने दो बार बाजी मारी है। हालांकि, मुंबई ने पिछली साल चेन्नई को हराया था लेकिन इसके बाद उसे दो बार हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन की पहली भिड़ंत में भी चेन्नई ने मुंबई को तीन विकेट से हराया था। 

06:01 PM, 12-May-2022

CSK vs MI Live: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, बर्थडे पर पोलार्ड की छुट्टी

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2022 में आज 59वां लीग मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लीग की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *