स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 06 May 2022 11:27 AM IST
सार
गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं, डेविड वॉर्नर ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो गए हैं। कुलदीप भी पर्पल कैप की रेस में पहले पायदान पर काबिज चहल के करीब आ चुके हैं।
आईपीएल 2022 के 50वें मुकाबले में दिल्ली की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनाए रखी हैं। अब दिल्ली अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है। वहीं, हैदराबाद की टीम हार के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर ने 92 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस सीजन उन्होंने चौथी बार 50 का आंकड़ा पार किया। इसके साथ ही डेविड वॉर्नर ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो गए हैं। वहीं, एक विकेट लेने वाले कुलदीप यादव पर्पल कैप की रेस में युजवेन्द्र चहल के और करीब पहुंच गए हैं।
आइए जानते हैं अंक तालिका में किस टीम की क्या स्थिति है और कौन से खिलाड़ी ऑरेंज-पर्पल कैप के लिए दावा पेश कर रहे हैं…
गुजरात की टीम सर्वाधिक 16 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स के 14 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है। राजस्थान और बैंगलोर की टीम क्रमशः तीसरे और चौथे पायदान पर हैं, दोनों के 12-12 अंक हैं। दिल्ली की टीम पांचवें और सनराइजर्स हैदराबाद छठे और पंजाब की टीम सातवें स्थान पर है। तीनों टीमों के पास 10-10 अंक हैं। कोलकाता आठ अंकों के साथ आठवें नंबर पर है। चेन्नई और मुंबई की टीम अभी भी नौवें और 10वें स्थान पर हैं और दोनों के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो चुकी है।
टीम |
मैच खेले |
जीत |
हार |
अंक |
रन रेट |
गुजरात टाइटंस |
10 |
8 |
2 |
16 |
0.158 |
लखनऊ सुपर जाएंट्स |
10 |
7 |
3 |
14 |
0.397 |
राजस्थान रॉयल्स |
10 |
6 |
4 |
12 |
0.340 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
11 |
6 |
5 |
12 |
-0.444 |
दिल्ली कैपिटल्स |
10 |
5 |
5 |
10 |
0.641 |
सनराइजर्स हैदराबाद |
10 |
5 |
5 |
10 |
0.325 |
पंजाब किंग्स |
10 |
5 |
5 |
10 |
-0.229 |
कोलकाता नाइट राइडर्स |
10 |
4 |
6 |
8 |
0.060 |
चेन्नई सुपर किंग्स |
10 |
3 |
7 |
6 |
-0.431 |
मुंबई इंडियंस |
9 |
1 |
8 |
2 |
-0.836 |
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने 10 मैच में 588 रन बनाए हैं। वहीं, लखनऊ के कप्तान केएल राहुल दूसरे नंबर पर हैं।
खिलाड़ी |
मैच |
रन |
औसत |
स्ट्राइक रेट |
सर्वोच्च स्कोर |
जोस बटलर |
10 |
588 |
65.33 |
150.76 |
116 |
लोकेश राहुल |
10 |
451 |
56.38 |
145.01 |
103* |
शिखर धवन |
10 |
369 |
46.13 |
124.66 |
88* |
डेविड वॉर्नर |
8 |
356 |
59.33 |
156.82 |
92* |
अभिषेक शर्मा |
9 |
324 |
36.00 |
134.43 |
75 |
राजस्थान के स्पिनर युजवेंद्र चहल सर्वाधिक विकेट के मामले में शीर्ष पर हैं जबकि दूसरे स्थान पर कुलदीप यादव हैं।
खिलाड़ी |
मैच |
विकेट |
औसत |
इकोनॉमी |
युजवेंद्र चहल |
10 |
19 |
15.31 |
7.27 |
कुलदीप यादव |
10 |
18 |
17.16 |
8.42 |
कगिसो रबाडा |
9 |
17 |
16.05 |
8.27 |
टी नटराजन |
9 |
17 |
17.82 |
8.65 |
वनिंदु हसरंगा |
11 |
16 |
19.00 |
8.21 |
विस्तार
आईपीएल 2022 के 50वें मुकाबले में दिल्ली की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनाए रखी हैं। अब दिल्ली अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है। वहीं, हैदराबाद की टीम हार के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर ने 92 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस सीजन उन्होंने चौथी बार 50 का आंकड़ा पार किया। इसके साथ ही डेविड वॉर्नर ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो गए हैं। वहीं, एक विकेट लेने वाले कुलदीप यादव पर्पल कैप की रेस में युजवेन्द्र चहल के और करीब पहुंच गए हैं। आइए जानते हैं अंक तालिका में किस टीम की क्या स्थिति है और कौन से खिलाड़ी ऑरेंज-पर्पल कैप के लिए दावा पेश कर रहे हैं…