Ipl 2022 Records: धोनी ने द्रविड़-कुंबले को इस मामले में पीछे छोड़ा, ऋतुराज-कॉन्वे ने तोड़ा डुप्लेसिस-वॉटसन का रिकॉर्ड, जानें

सार

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में दो विकेट पर 202 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 182 रन जोड़े और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

ख़बर सुनें

आईपीएल 2022 के 46वें मुकाबले में मैदान पर उतरते ही महेंद्र सिंह धोनी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह आईपीएल, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टी-20 को मिलाकर टी-20 क्रिकेट में कप्तानी करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान बन गए हैं। धोनी जब हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरे तो उनकी उम्र 40 साल और 298 दिन थी। 

इस मामले में धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा। द्रविड़ ने 2012 से 2013 तक दो साल राजस्थान की कप्तानी की थी। द्रविड़ ने आखिरी मैच बतौर कप्तान 40 साल और 268 दिन की उम्र में खेला था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुनील जोशी हैं। उन्होंने कर्नाटक टीम की कप्तानी 40 साल और 135 दिन की उम्र में की थी।
 

कप्तान टीम उम्र
एमएस धोनी CSK 40 साल, 298 दिन
राहुल द्रविड़  RR 40 साल, 268 दिन
सुनील जोशी KAR 40 साल, 135 दिन
अनिल कुंबले RCB 39 साल, 342 दिन
सौरव गांगुली PWI 39 साल, 316 दिन

चौथ नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले (39 साल और 342 दिन) और पांचवें नंबर पर पुणे वॉरियर्स के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (39 साल और 316 दिन) हैं। धोनी ने इन सभी को पीछे छोड़ दिया। जब आईपीएल 2022 की शुरुआत हुई थी, तो धोनी ने कप्तानी छोड़ी दी थी और ऐसा लग रहा था कि वह ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे।

हालांकि, आठ मैच बाद रवींद्र जडेजा ने सीएसके की कप्तानी छोड़ी और धोनी को फिर से कप्तान बनाया गया। हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई ने 13 रन से जीत हासिल की। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में दो विकेट पर 202 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 182 रन जोड़े और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

सीएसके के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

जोड़ी रन विकेट खिलाफ साल
ऋतुराज-कॉन्वे 182 पहले SRH 2022
वॉटसन-डुप्लेसिस 181* पहले PBKS 2020
उथप्पा-दुबे 165 तीसरे RCB 2022
माइक हसी-विजय 159 पहले RCB 2011
विजय-एल्बी मोर्कल 152 तीसरे RR 2010

यह चेन्नई की ओर से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस के नाम था। वॉटसन और डुप्लेसिस ने भी 2020 में पंजाब के खिलाफ पहले विकेट के लिए 181 नाबाद रन की साझेदारी निभाई थी। तीसरे नंबर पर रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे की साझेदारी है। इन दोनों ने इसी सीजन बैंगलोर के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी निभाई थी। 

यह आईपीएल में चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। पहले नंबर पर जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर का नाम आता है। इन दोनों ने हैदराबाद से खेलते हुए साल 2019 में बैंगलोर के खिलाफ 185 रन की साझेदारी निभाई थी। दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर और क्रिस लिन हैं। इन दोनों ने 2017 में कोलकाता से खेलते हुए गुजरात लायंस के खिलाफ 184 रन की नाबाद साझेदारी निभाई थी।

आईपीएल की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी (रन के हिसाब से)

जोड़ी रन मैच साल
बेयरस्टो-वॉर्नर 185 SRH vs RCB 2019
गंभीर-लिन 184* KKR vs GL 2017
मयंक-राहुल 183 KXIP vs RR 2020
ऋतुराज-कॉन्वे 182 CSK vs SRH 2022
डुप्लेसिस-वॉटसन 181* CSK vs KXIP 2020
कोहली-पडिक्कल 181* RCB vs RR 2021

ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे
तीसरे नंबर पर मयंक अग्रवाल और केएल राहुल हैं। इन दोनों ने 2020 में पंजाब से खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ 183 रन की साझेदारी निभाई थी। सबसे ज्यादा गेंद खेलने के मामले में भी कॉन्वे और ऋतुराज की जोड़ी सबसे लंबी साझेदारी के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। इन दोनों ने 107 गेंदों पर 182 रन की साझेदारी निभाई। गेंद के मामले में सबसे लंबी साझेदारी का रिकॉर्ड मुंबई के पूर्व क्रिकेटर्स सचिन तेंदुलकर और ड्वेन स्मिथ के नाम है।

स्मित और तेंदुलकर ने 2012 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 108 गेंदों पर 163 रन की नाबाद साझेदारी की थी। तीसरे नंबर पर डुप्लेसिस और वॉटसन की जोड़ी है। इन दोनों ने 2020 में चेन्नई से खेलते हुए पंजाब के खिलाफ 106 गेंदों पर 181 रन की नाबाद साझेदारी की थी।

आईपीएल की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी (गेंद के हिसाब से)

जोड़ी रन गेंद मैच साल
डेवोन स्मिथ-सचिन तेंदुलकर 163* 108 MI vs RR 2012
ऋतुराज-कॉन्वे 182 107 CSK vs SRH 2022
डुप्लेसिस-वॉटसन 181* 106 CSK vs KXIP 2020
हसी-विजय 139* 104 CSK vs KXIP 2013
साहा-वॉर्नर 151* 103 SRH vs MI 2020

विस्तार

आईपीएल 2022 के 46वें मुकाबले में मैदान पर उतरते ही महेंद्र सिंह धोनी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह आईपीएल, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टी-20 को मिलाकर टी-20 क्रिकेट में कप्तानी करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान बन गए हैं। धोनी जब हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरे तो उनकी उम्र 40 साल और 298 दिन थी। 

इस मामले में धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा। द्रविड़ ने 2012 से 2013 तक दो साल राजस्थान की कप्तानी की थी। द्रविड़ ने आखिरी मैच बतौर कप्तान 40 साल और 268 दिन की उम्र में खेला था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुनील जोशी हैं। उन्होंने कर्नाटक टीम की कप्तानी 40 साल और 135 दिन की उम्र में की थी।

 

कप्तान टीम उम्र
एमएस धोनी CSK 40 साल, 298 दिन
राहुल द्रविड़  RR 40 साल, 268 दिन
सुनील जोशी KAR 40 साल, 135 दिन
अनिल कुंबले RCB 39 साल, 342 दिन
सौरव गांगुली PWI 39 साल, 316 दिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *