09:50 PM, 04-May-2022
भारतीयों से की मुलाकात
फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होटल प्लाजा एथनी के बाहर भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान वहां मौजूद भारतीयों में गजब का जोश दिखा।
#WATCH फ्रांस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में होटल प्लाजा एथनी के बाहर भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।
(सोर्स-डीडी) pic.twitter.com/lumtHpnmbB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2022
09:14 PM, 04-May-2022
पेरिस पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूरोप दौरे के आखिरी दिन पेरिस पहुंच गए हैं। पीएम मोदी तीन यूरोपीय देशों की यात्रा पर थे। यहां वे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। बता दें कि मैक्रों एक सप्ताह पहले शीर्ष पद के लिए दोबारा चुने गए थे।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन यूरोपीय देशों की अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में पेरिस (फ्रांस) पहुंचे। pic.twitter.com/HgXsCw2bmn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2022
08:33 PM, 04-May-2022
यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा
दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में सभी देशों के प्रधानमंत्रियों ने यूक्रेन में चल रहे मानवीय संकट के बारे में अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट रूप से यूक्रेन में नागरिकों की मौत की निंदा की। उन्होंने युद्ध की तत्काल समाप्ति की आवश्यकता को दोहराया। उन्होंने यूक्रेन में संघर्ष के अस्थिर प्रभाव और इसके व्यापक क्षेत्रीय और वैश्विक प्रभावों पर चर्चा की। दोनों पक्ष इस मुद्दे पर घनिष्ठ रूप से जुड़े रहने पर सहमत हुए।
07:00 PM, 04-May-2022
फ्रांस रवाना हुए पीएम मोदी
तीन दिवसीय यूरोप दौरे के आखिरी दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने डेनमार्क यात्रा समाप्त कर फ्रांस की राजधानी पेरिस के लिए प्रस्थान किया। वह फ्रांस में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे।
PM Modi concludes his Denmark visit and departs for Paris, France. He will be meeting the newly re-elected French President Emmanuel Macron, as his 3-day Europe visit comes to a close. pic.twitter.com/6weaUOuzpb
— ANI (@ANI) May 4, 2022
06:09 PM, 04-May-2022
नॉर्डिक नेताओं के साथ प्रधानमंत्री ने की बैठक
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि नॉर्डिक नेताओं के साथ प्रधानमंत्री की बैठक की शुरुआत नॉर्वे के समकक्ष के साथ बैठक से शुरू हुई। चर्चा और साझेदारी में मुख्य केंद्र ब्लू इकोनॉमी और इसके विभिन्न पहलू था। इसका दूसरा केंद्र बिंदु नवीकरणीय ऊर्जा था। इसके अलावा प्रौद्योगिकी और निवेश संबंध, स्वास्थ्य क्षेत्र के अलावा भारत में जल निकायों का निर्माण पर बात हुई।
05:58 PM, 04-May-2022
डेनमार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोपेनहेगन में भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसको लेकर विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज हमारे लिए नॉर्डिक भागीदारों के साथ जुड़ाव का दिन था, जिसके लिए प्रधानमंत्री ने डेनमार्क, फ़िनलैंड, आइसलैंड, स्वीडन और नॉर्वे के प्रधानमंत्रियों के साथ दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। शिखर सम्मेलन के दौरान, महामारी के बाद आर्थिक सुधार, जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, नवाचार, डिजिटलीकरण और हरित और स्वच्छ विकास में बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई।
05:55 PM, 04-May-2022
कोपेनहेगन में दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन से पहले PM मोदी और डेनमार्क,फिनलैंड,आइसलैंड,नॉर्वे तथा स्वीडन के प्रधानमंत्रियों ने फोटो खिंचवाई। इसको लेकर विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया कि स्टॉकहोम में 2018 का शिखर सम्मेलन पहली बार था जब भारत नॉर्डिक देशों के साथ एक मंच पर एक समूह के रूप में जुड़ा था।
05:55 PM, 04-May-2022
आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकोब्स्दोतिर और पीएम मोदी के बीच योग पर हुई बात
आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकोब्स्दोतिर ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि हमने योग के बारे में भी बात की, यह आइसलैंड में काफी लोकप्रिय है और बहुत से लोग नियमित रूप से इसका अभ्यास करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत और आइसलैंड के पास कार्बन बाइंडिंग और मत्स्य पालन क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने के साथ-साथ जलवायु सहयोग और भू-तापीय ऊर्जा के मुद्दों पर कई अवसर हैं। हमने संस्कृति और लैंगिक समानता के बारे में भी बात की।
04:13 PM, 04-May-2022
पीएम मोदी ने फिनलैंड की प्रधानमंत्री मरीन सना से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सना मरीन ने कोपेनहेगन में मुलाकात की। भारत और फिनलैंड के बीच विकासात्मक साझेदारी को तेजी से बढ़ रही है। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और ऐसे अन्य क्षेत्रों में इस साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
Prime Ministers @narendramodi and @MarinSanna met in Copenhagen. The developmental partnership between India and Finland is rapidly growing. Both leaders discussed ways to further cement this partnership in trade, investment, technology and other such sectors. pic.twitter.com/Hm3LltgkPK
— PMO India (@PMOIndia) May 4, 2022
02:39 PM, 04-May-2022
आइसलैंड की पीएम से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में आइसलैंड की पीएम कैटरिन जैकब्सडॉटिर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने विशेष रूप से भूतापीय ऊर्जा, नीली अर्थव्यवस्था, आर्कटिक, नवीकरणीय ऊर्जा, मत्स्य पालन, खाद्य प्रसंस्करण, डिजिटल विश्वविद्यालयों सहित शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इसके अलावा पीएम मोदी ने लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए पीएम जैकब्सडॉटिर के व्यक्तिगत प्रयासों की सराहना की और उन्हें इस संबंध में भारत की प्रगति के बारे में जानकारी दी। भारत-ईएफटीए व्यापार वार्ता में तेजी लाने पर भी चर्चा हुई। क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी चर्चा हुई।
01:51 PM, 04-May-2022
पीएम मोदी ने की नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर से मुलाकात
यहां देखें वीडियो…
#WATCH | PM Modi meets Norway PM Jonas Gahr Støre in Copenhagen, Denmark to take stock of the full range of bilateral ties between the two nations and ways to deepen developmental cooperation. pic.twitter.com/uyjbE0Gsjq
— ANI (@ANI) May 4, 2022
12:51 PM, 04-May-2022
पेरिस रवाना होने से पहले दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी बुधवार को डेनमार्क, फिनलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और आइसलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन मे पीएम मोदी नॉर्डिक देशों से जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, और नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे।
10:02 AM, 04-May-2022
क्या है पी-75 प्रोजेक्ट जिसे लेकर फ्रांस ने भारत को झटका दिया
भारत में P-75 पनडुब्बियों के निर्माण का दूसरा प्रोजेक्ट है। नेवल ग्रुप ने ये प्रोजेक्ट मझगांव डॉकयार्ड शिपबिल्डिंग नाम की भारतीय कंपनी के साथ किया है। इस प्रोजेक्ट पर 2005 में फ्रांस के साथ भारत की डील हुई थी, नौसेना समूह को तब DCNS कहा जाता था। जिन छह पनडुब्बियों का निर्माण किया जाना है, उनमें से चार नौसेना में कमीशन भी की जा चुकी हैं। छठी पनडुब्बी का निर्माण इसी साल मार्च-अप्रैल में शुरू हुआ है। इसे 2023 के अंत तक भारत में कमीशन किया जाना है।
10:02 AM, 04-May-2022
मोदी-मैक्रों की मुलाकात से पहले फ्रांस ने दिया बड़ा झटका
प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा से पहले फ्रांस की प्रमुख हथियार कंपनी नेवल ग्रुप ने पी-75 इंडिया प्रोजेक्ट से खुद को बाहर कर लिया है। इस प्रोजेक्ट के तहत भारतीय नौसेना के लिए छह पारंपरिक पनडुब्बियां बनाई जानी थीं। इस प्रोजेक्ट के लिए पांच अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, नेवल ग्रुप इनमें से एक है। ग्रुप ने कहा है कि भारत प्रपोजल फॉर रिक्वेस्ट (आरएफपी) की शर्तों को पूरा नहीं कर सकता है, इसलिए कंपनी इस प्रोजेक्ट में भाग लेने में असमर्थ है।
09:09 AM, 04-May-2022
पीएम मोदी फ्रांस दौरे के दौरान इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बुधवार को अपनी बैठक के दौरान यूक्रेन संकट समेत कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। चर्चा इस विषय पर भी केंद्रित होगी कि रक्षा निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की भारत की आकांक्षा में फ्रांस कैसे भारत का ‘पसंदीदा साझेदार’ बना रह सकता है। इस दौरान वार्ता प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हो सकती है।