Rr Vs Dc Live Score: अश्विन 38 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट, राजस्थान को 107 के स्कोर पर लगा तीसरा झटका

08:08 PM, 11-May-2022

अश्विन का पहला आईपीएल अर्धशतक

रविचंद्रन अश्विन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका आईपीएल और टी-20 प्रारूप में पहला अर्धशतक है। इसी के साथ अश्विन के क्रिकेट के तीनों प्रारुप में फिफ्टी हो गई। 14 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 107/2, देवदत्त पडिक्कल (29*), रविचंद्रन अश्विन (50*)

08:06 PM, 11-May-2022

अश्विन और पडिक्कल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

रविचंद्रन अश्विन और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की टीम को मुश्किल स्थिति से निकाला। 

 

07:59 PM, 11-May-2022

अक्षर ने लुटाए 14 रन 

अक्षर अपने दूसरे ओवर में बेहद महंगे साबित हुए। उनके इस ओवर में देवदत्त पडिक्कल ने लगातार दो छक्के लगाए और कुल 14 रन बटोरे। 13 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 97/2, देवदत्त पडिक्कल (27*), रविचंद्रन अश्विन (42*)

07:45 PM, 11-May-2022

10 ओवर का खेल समाप्त

रविचंद्रन अश्विन और देवदत्त पडिक्कल मिलकर राजस्थान की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि दिल्ली के गेंदबाज उन्हें रनों के लिए काफी मशक्कत करवा रहे हैं। 10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 68/2, देवदत्त पडिक्कल (11*), रविचंद्रन अश्विन (29*)

07:33 PM, 11-May-2022

यशस्वी 19 रन बनाकर आउट

मिचेल मार्श ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर दिल्ली को बड़ी सफलता दिला दी है। मार्श ने यशस्वी को ललित यादव के हाथों कैच कराया। यशस्वी ने आउट होने से पहले 19 गेंदों में 19 रन बनाए। 

07:29 PM, 11-May-2022

राजस्थान के 50 रन पूरे

राजस्थान ने बटलर का विकेट जल्दी गंवाने के बाद अश्विन और यशस्वी की एक मजबूत साझेदारी के दम पर टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया है। 

07:23 PM, 11-May-2022

पहला पावरप्ले समाप्त

शुरू के छह ओवर यानी पहला पावरप्ले दोनों टीमों के लिहाज से मिलाजुला रहा। राजस्थान ने इस दौरान 43 रन बनाए तो वहीं दिल्ली को बटलर के रूप में बड़ी सफलता मिली है। छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 43/1, यशस्वी जायसवाल (13*), रविचंद्रन अश्विन (21*)

07:18 PM, 11-May-2022

बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आए अश्विन

बटलर के जल्दी आउट होने के बाद एक बार फिर से रविचंद्रन अश्विन को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया है। अश्विन आज तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। चार ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 23/1, यशस्वी जायसवाल (13*), रविचंद्रन अश्विन (1*)

07:15 PM, 11-May-2022

बटलर सस्ते में पवेलियन लौटे

जोस बटलर एक धीमी पारी खेलकर सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें चेतन साकरिया ने अपने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। तीन ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 11/1, यशस्वी जायसवाल (2*), रविचंद्रन अश्विन (0*)

07:39 PM, 11-May-2022

बटलर के बल्ले से निकला पहला चौका

जोस बटलर ने अपना और मैच का पहला चौका लगाया। उन्होंने दूसरे ओवर में नोर्त्जे की पहली गेंद पर चार रन बटोरे और पहली बाउंड्री लगाई। दो ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 10/0, यशस्वी जायसवाल (2*), जोस बटलर (6*)

07:33 PM, 11-May-2022

मैच शुरू

राजस्थान की तरफ से जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। जबकि दिल्ली ने चेतन साकरिया को नई गेंद थमाई है। 

07:11 PM, 11-May-2022

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स: 

डेविड वार्नर, केएस भारत, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्जे, चेतन साकरिया

राजस्थान रॉयल्स: 

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पड़िक्कल, रियान पराग, रासी वान दर दुसें, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन

 

 

05:08 PM, 11-May-2022

राजस्थान में वान डर डुसेन की वापसी

राजस्थान के स्टार खिलाड़ी शिमरोन हेटमायर अपने बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश गए हैं, ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में रासी वान डर डुसेन को टीम में शामिल किया गया है। 

05:07 PM, 11-May-2022

दिल्ली में दो बदलाव

दिल्ली की टीम में आज के मैच के लिए दो बदलाव हुए हैं। रिपल पटेल और खलील अहमद की जगह ललीत यादव और चेतन साकरिया को मौका मिला है। 

05:03 PM, 11-May-2022

टॉस रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *