सार
शोएब अख्तर ने कहा है कि विराट यह सोच रहे हैं कि वो अब पहले जैसा खेल क्यों नहीं दिखा पा रहे। इसी वजह से उन पर दबाव बन रहा है। अब उन्हें खुद को सामान्य खिलाड़ी मानकर खेलना चाहिए।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली का संघर्ष आईपीएल 2022 में जारी है। इस सीजन कोहली 12 पारियों में सिर्फ 216 रन बना पाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 111 के करीब का रहा है। अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देन के लिए 2021 में कप्तानी छोड़ने वाले विराट से इस सीजन कई बड़ी पारियों की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस सीजन विराट पांच बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं। तीन पारियों में वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी विराट पारी की पहली गेंद पर आउट हुए। यह छठी बार है जब विराट गोल्डन डक का शिकार हुए। पाकिस्तानी दिग्गज शोएब अख्तर ने विराट को सलाह दी है कि उन्हें अपने ऊपर दबाव लेने की जरूरत नहीं है। उन्हें सिर्फ अपने खेल का मजा लेने की जरूरत है।
टूर्नामेंट की शुरुआत में भी लय में नहीं थे विराट
आईपीएल 2022 के शुरुआती मैचों में विराट आरसीबी के लिए तीसरे नंबर पर खेल रहे हैं। उन्होंने दो बार 40 का आंकड़ा पार किया, लेकिन पुरानी लय में नहीं दिखे। कभी उन्हें स्ट्राइक रोटेट करने में समस्या आई तो किसी मैच में बड़े शॉट नहीं खेल पा रहे थे। इसके बाद दो मैचों में विराट खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत करना शुरू किया। यहां उन्होंने सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। पिछले तीन मैचों में उन्होंने आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत की है और कुल 96 गेंद खेलकर 97 रन बनाए हैं, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा है।
कोहली अपने ऊपर ज्यादा दबाव ले रहे
शोएब अख्तर ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा कि विराट अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाल रहे हैं। इसी वजह से उनका प्रदर्शन खराब हो रहा है। हालांकि, शोएब ने यह भी स्वीकार किया कि विराट जैसे बल्लेबाजों को पता होता है कि उन्हें वापसी कैसे करनी है।
उन्होंने कहा “विराट कोहली एक महान खिलाड़ी हैं। उन्हें कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने इससे पहले आईपीएल में जो किया है उसे दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। इसी वजह से उनकी फॉर्म खराब हुई है। उन्हें सिर्फ मैदान में जाकर खेल का मजा लेने की जरूरत है। वो रन बनाने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास कर रहे हैं। वो सोच रहे हैं कि मैं विराट कोहली हुं और मैं वो नहीं कर पा रहा हूं, जो पहले करता था। यही वह समय होता है, जब आपको एहसास होता है कि आप सिर्फ इंसान हैं। गलती करना इंसान की प्रवत्ति है, लेकिन विराट जैसे दिग्गज को पता है कि वापसी कैसे करते हैं।”
विस्तार